मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी जूटे सदस्यता अभियान में, लक्ष्य पूर्ति करें सुनिश्चित — सांसद डॉ राजेश मिश्रा,

उत्सव के रूप में मनाए सदस्यता अभियान को — देव कुमार,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी के मोर्चा प्रकोष्ठों की जिला स्तरीय संयुक्त कार्यशाला लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम की विशिष्ट उपस्थिति में ओम साई पैलेस शहडोल बाईपास मार्ग पर संपन्न हुई। मोर्चा प्रकोष्ठकों की संयुक्त कार्यशाला को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि मोर्चा और प्रकोष्ठ पार्टी का महत्वपूर्ण अंग है। सदस्यता अभियान में मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है। कल से शुरू होने वाले पार्टी के संगठन पर्व में मोर्चा और प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता निर्धारित लक्ष्य के साथ गाजे बाजे और उत्साह के साथ सदस्यता अभियान में जुटे। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि जो व्यक्ति मेरे रेफरल कोड से 5000 से अधिक सदस्य बनाए, उसे में ऐतिहासिक या फिर धार्मिक स्थल की हवाई यात्रा पर भेजूंगा। जिसका उपस्थित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने तालिया की गड़गड़ाहट के साथ अभिनंदन किया। सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि मुझे आज वायरल फीवर होने के बावजूद आप सभी से मिलने की तमन्ना आपके बीच मुझे खींच लाई है। मेरे सांसद बनने के पश्चात मैं आप सभी से एक साथ रूबरू होने के लिए लालायित था। आप सभी को दोनों हाथ जोड़कर शानदार विजय श्री दिलाने के लिए प्रणाम करते हुए अभिनंदन करता हूं।भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन मे कहा कि पार्टी की सदस्यता को हम संगठन पर्व के रूप में मना रहे हैं, इसलिए पार्टी की सदस्यता अभियान को एक उत्सव के रूप में संपादित करें। प्रथम चरण में ही हमारी सदस्यता का लक्ष्य पूर्ण होना चाहिए, इसके लिए आप सभी पूर्ण मनोयोग से जुट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए, पार्टी की सदस्यता अभियान में जुटे।

भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी — राजेश पांडे,

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राजेश पांडे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार्टी है, इसलिए पार्टी के अंदर भी सदस्यता, अध्यक्ष निर्वाचन, कार्यकारिणी गठन आदि प्रक्रिया होती है। पार्टी कार्यकर्ता आधारित होने के कारण, हमने अपने कार्यकर्ताओं को त्रिदेव और पंच परमेश्वर की संज्ञा से नवाजा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी पूर्ण मनोयोग से कार्य को संपादित करते हुए पार्टी के सदस्यता लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा से पूर्व ही प्राप्त कर लेंगे।

प्रतिदिन एक घंटा सदस्यता के लिए — कुंवर सिंह,

धौंहनी विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि एक मोर्चे पर सेना लड़ती है जो बॉर्डर कहलाता है और दूसरे मोर्चे पर जो पार्टी का मोर्चा होता है वह पार्टी के लिए समर्पित भाव से पार्टी के कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न करता है। हर हितग्राही भाजपा का सदस्य होना ही चाहिए और एक भी हितग्राही पार्टी की सदस्यता अभियान से न छूटे। सभी पार्टी पदाधिकारी प्रतिदिन कम से कम 1 घंटा पार्टी की सदस्यता अभियान को करने के लिए दें और शानदार सफल सदस्यता करें। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अशोक पटेल एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विनोद साकेत ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी अनिल पांडे, विभिन्न मोर्चो के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष डॉ विक्रम सिंह चौहान, अंजू पाठक, प्रमोद द्विवेदी, सुरेश सिंह चौहान, प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक जितेन्द्र सिंह चौहान, जनपद उपाध्यक्ष सुमन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा के अध्यक्ष निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राजमणि साहू, लोरिक प्रसाद यादव, राकेश मौर्या, चंद्रपाल सिंह उइके, पुन्नू खान, मोर्चे के प्रदेश कार्य समिति सदस्य शंकर सोनी, नीलम पांडे, अखिल सिंह चौहान, अंबुज पांडे, अजीत धर द्विवेदी, डॉक्टर मनोज सिंह परिहार, मनोज तिवारी, जितेंद्र तिवारी सहित है विभिन्न मोचन के मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे है।

hi
error: Content is protected !!
×