सेवानिवृत्त हुए प्रधान आरक्षक राजकुमार पाण्डेय, दी गई विदाई,

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी । पुलिस विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक राजकुमार पाण्डेय को सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को यातायात थाना पुलिस कार्यालय सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, यातायात प्रभारी डीडी सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने प्रधान आरक्षक राजकुमार पाण्डेय को सेवानिवृत्त होने पर जीवन के नये पड़ाव की शुभकामनायें प्रेषित की गई वहीं पाण्डेय जी के कार्यों की भी सराहना हुई। बताते चलें कि श्री पाण्डेय वर्ष 1983 में भोपाल से पुलिस सेवा के लिये चयनित हुए थें और सीधी यातायात विभाग से सेवानिवृत्त हुए। अपने 41 वर्ष के कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन एवं सेवाओं के लिये कई बार पुरूस्कृत हुए हैं। 31 अस्त 2024 को सेवानिवृत्त होने पर पुलिस परिवार के द्वारा विदाई समारोह का आयोजन कर शाल श्रीफल, स्मृति चिंह, फूलमाला एवं उपहारों के द्वारा प्रधान आरक्षक यातायात को सम्मानित किया गया। यातायात प्रभारी डीडी सिंह ने अपने उद्बोधन में श्री पाण्डेय को समय का पक्का पावंद व्यक्ति बताया साथ ही कहा कि श्री पाण्डेय मिले दायित्वों का हमेशा बेहतर निर्वहन किये हैं एवं सेवानिवृत्त पश्चात अपने अनुभवों का लाभ समाज को देने के लिये प्रेरित किया गया। वहीं राजकुमार पाण्डेय ने नम ऑखो से अपने वरिष्टो से मिले अपार प्रेम स्नेह के प्रति ह्दय से आभार व्यक्त किया।

hi
error: Content is protected !!
×