मक्का मदीना के लिए मड़वास से जत्था रवाना,

 

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार  सीधी। जिले के मड़वास ग्राम से 6 लोग उमरा शरीफ मक्का मदीना (सऊदी अरब ) के लिए हुए रवाना। जिनमें मो. ताहिर मंसूरी अहलिया (पत्नी) शकीला खातून मड़वास अब्दुल गफूर खान अहलिया (पत्नी) वफातुन निशा गढ़ाई टोला मड़वास मो.शब्बीर अहलिया (पत्नी) सबीना ग्राम धनौर यह सभी छह लोग उमरा शरीफ मक्का मदीना सऊदी अरब के लिए मड़वास से गुरुवार सुबह 9 बजे जबलपुर के लिए रवाना हुए हैं। जानकारी अनुसार जबलपुर से विमान द्वारा मुंबई के लिए रवाना होंगे। मुंबई से मक्का मदीना के लिए शुक्रवार को रवाना होंगे। मक्का मदीना जाने से पहले सभी लोगों ने अपने-अपने घरों पर मिलादे पाक की तिलावत की गई। कुरान खानी दुआ फातिहा पढ़ी गई। जिसमें दर्जनों गांव के लोगों ने शिरकत की। यह यात्रा 20 से 22 दिनों तक रहेगी मक्का मदीना जा रहे लोगों से कई गांवो के लोग उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। इस पर नूरी इफ्तेखारी नौजवान अहले सुन्नत कमेटी मड़वास द्वारा बड़े धूमधाम के साथ मड़वास बाजार से रेलवे स्टेशन तक नारों के साथ फूलमाला पहनकर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया।

hi
error: Content is protected !!
×