श्रमोदय आदर्श आईटीआई में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। श्रम पदाधिकारी जिला सीधी ने जानकारी देकर बताया है कि मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल भोपाल के पत्र दिनांक 27.08.2024 द्वारा सूचित किया गया है कि मण्डल द्वारा संचालित की जा रही श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. अंतर्गत सत्र 2024-25 हेतु प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है। श्रमोदय आदर्श आई.टी.आई. मुंगलिया छाप नीलबड भोपाल में मण्डल द्वारा संचालित आई.टी.आई. में कुल 08 ट्रेडो में प्रवेश प्रक्रिया का कार्य डीएसडी पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। उक्त आई.टी.आई. में केवल मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की संतानों को प्रवेश दिया जाता है।

hi
error: Content is protected !!
×