गणेश स्कूल के विद्यार्थियों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार, स्वस्थ रहने का दिया संदेश,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी।

 

 

 

 

 

सीधी। स्वामी विवेकानंद जी की 161वीं जयंती व राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर स्थानीय श्री गणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पड़रा में लगभग 1200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह और आनंद के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार के आसनों और अन्य प्राणायाम का योगाभ्यास किया। इस दौरान योग शिक्षक तरुणनाथ मिश्र द्वारा योगाभ्यास कराया गया। उन्होंने बच्चों को जानकारी देते हुए स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य नमस्कार किए जाने के लिए जागृत किया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित, पूजन और स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर पुष्प माल्यार्पण किया गया। स्वामी विवेकानंद जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए स्कूल के प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने सूर्य नमस्कार को पूर्ण योग बताते हुए इसे जीवन में सम्मिलित करने को कहा। उन्होंने, स्वामी विवेकानंद जी को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। कहा कि आज के युग में मनुष्य का जीवन तनावपूर्ण है, जिस कारण वह अनेक बीमारियों का शिकार होता जा रहा है। योग के जरिए बीमारियों से बचा सकता है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका प्रीती शर्मा ने बच्चों को नियमित योग क्रियाएं करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर स्कूल के समस्त स्टाफ व कर्मचारी मौजूद रहे।

hi
error: Content is protected !!
×