युवा दिवस पर होगा सामूहिक सूर्यनमस्कार का आयोजन,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी।

 

 

 

 

 

 युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2024 को सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जावेगा। जिलास्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर मा.वि. क्रमांक 1 सीधी के मैदान में सम्पन्न कराया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रातः 8.30 से 9 बजे के मध्य छात्रों एवं अन्य अतिथियों का एकत्रीकरण होगा जिसमें छात्रों एवं अन्य अतिथियों को अपने निर्धारित स्थलों पर बैठने की व्यवस्था की जायेगी। इसके पश्चात अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्वलन किया जायेगा। साथ ही माॅ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रों पर माल्यार्पण अतिथियों द्वारा किया जायेगा। 9.10 मिनट से 9.15 मिनट के मध्य मध्यप्रदेश गान एवं 9.15 मिनट से 9.20 मिनट के मध्य राष्ट्रगीत वन्दे मातरम का गायन किया जायेगा। तद्पश्चात 9.30 से 9.40 तक अतिथिगणों का उद्बोधन पश्चात 9.40 से 9.55 बजे तक मुख्यमंत्री जी का रिकार्डेड संदेश प्रसारण व स्वामी विवेकानन्द जी के वाक्य सुनाये जायेगे। तद्पश्चात 10 बजे से सामूहिक सूर्यनमस्कार का आयोजन प्रोटोकाल के अनुसार सम्पन्न कराया जायेगा।

hi
error: Content is protected !!
×