सीधी पुलिस की मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई – 4 प्रकरणों में 5.115 किलोग्राम गांजा, 74 शीशी नशीली कफ सिरप एवं मोबाइल फोन जप्त,

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी – पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्त अभियान” के तहत जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध क्रय-विक्रय के विरुद्ध सीधी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 15 जून 2025 को पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव, समस्त एस.डी.ओ.पी. एवं थाना प्रभारियों के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चार अलग-अलग प्रकरणों में मादक पदार्थों की जप्ती कर संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण:-

 कुल जप्त मसरूका:

गांजा: 5.115 किलोग्राम

नशीली कफ सिरप (Onrex): 74 शीशी (प्रत्येक 100 मि.ली.)

मोबाइल फोन: 01 नग

कुल अनुमानित कीमत: ₹55,625/-

प्रकरणवार विवरण:-

 

1️⃣ प्रकरण 1 – थाना भुइमाड़

आरोपी: नारायण सिंह गोड़ पिता बैजनाथ सिंह गोड़, उम्र 38 वर्ष, निवासी पुरैनडोल

जप्त सामग्री: 04 किग्रा (2 नग) हरा पेड़ गांजा

अनुमानित कीमत: ₹20,000/-

धारा: एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20(बी)

स्थिति: आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश

 

2️⃣ प्रकरण 2 – थाना बहरी

आरोपी: विकास दीक्षित उर्फ मतलबी पिता विजय दीक्षित, निवासी डढिया, थाना बहरी

जप्त सामग्री:

नशीली कफ सिरप (ऑनरेक्स) – 74 शीशी (100 मि.ली.) – ₹22,200/-

कीपैड मोबाइल फोन – 01 नग – ₹13,200/-

कुल अनुमानित कीमत: ₹35,400/-

धारा: एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराएं 8, 21, 22, 29 एवं म.प्र. ड्रग कंट्रोल एक्ट की धारा 5/13

स्थिति: आरोपी गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत

3️⃣ प्रकरण 3 – चौकी सिहावल, थाना अमिलिया

आरोपी: रामलाल पटेल पिता शिवनाथ पटेल, निवासी बमुरी

जप्त सामग्री: 575 ग्राम गांजा

अनुमानित कीमत: ₹8,625/-

धारा: एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20(बी)

स्थिति: आरोपी गिरफ्तार

 

4️⃣ प्रकरण 4 – थाना कोतवाली

आरोपी: निर्मला साकेत पति अमरेश साकेत, निवासी मड़रिया

जप्त सामग्री: 540 ग्राम गांजा

अनुमानित कीमत: ₹5,400/-

धारा: एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 20(बी)

स्थिति: आरोपी गिरफ्तार

 

सीधी पुलिस द्वारा दिनांक 15 जून 2025 को “नशा मुक्त अभियान” के अंतर्गत चार प्रकरणों में कुल 5.115 किलोग्राम गांजा, 74 शीशी नशीली कफ सिरप एवं एक मोबाइल फोन जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।

 

सीधी पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध यह अभियान सतत रूप से जारी रहेगा।

hi
error: Content is protected !!
×