पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देशन में जिले भर में विशेष अभियान के तहत 89 फरार आरोपी गिरफ्तार,
बीरबल समाचार सीधी: दिनांक 14-15 एवं 15-16 जून 2025 की दरम्यानी रात को पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा के कुशल निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन तथा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के अंतर्गत जिले भर में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु साप्ताहिक कॉम्बिंग गश्त की गई, जिसमें विभिन्न अपराधों (जैसे हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, आबकारी आदि) के प्रकरणों में न्यायालय से जारी कुल 89 वारंट (25 स्थाई वारंट एवं 64 गिरफ्तारी वारंट) की तामील कर संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दौरान थाना स्तर पर की गई कार्रवाई इस प्रकार रही:
थाना बहरी: 07 स्थाई वारंट एवं 07 गिरफ्तारी वारंट
थाना कोतवाली: 06 स्थाई वारंट एवं 08 गिरफ्तारी वारंट
थाना जमोड़ी: 01 स्थाई वारंट 05 गिरफ्तारी वारंट
थाना चुरहट: 02 स्थाई वारंट एवं 07 गिरफ्तारी वारंट
थाना रामपुर नैकिन: 03 स्थाई वारंट एवं 12 गिरफ्तारी वारंट
थाना कमर्जी: 03 गिरफ्तारी वारंट
थाना मझौली: 02 स्थाई वारंट एवं 05 गिरफ्तारी वारंट
थाना मड़वास: 01 स्थाई वारंट एवं 02 गिरफ्तारी वारंट
थाना अमिलिया: 01 स्थाई वारंट एवं 09 गिरफ्तारी वारंट
थाना कुसमी: 02 गिरफ्तारी वारंट
थाना सेमरिया: 02 स्थाई वारंट एवं 03 गिरफ्तारी वारंट
थाना भुइमाड़: 01 गिरफ्तारी वारंट
इसके अतिरिक्त गश्त के दौरान 69 गुंडा बदमाश एवं 55 निगरानी बदमाशों को चेक कर उनके आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार के अपराध में लिप्त न होने की सख्त हिदायत दी गई।