विकसित भारत के लिए समर्पित मोदी सरकार, भारत बना विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था — प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव,

मोदी जी के नेतृत्व में भारत का विश्व में बढा सम्मान — सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा,

 

मोदी सरकार के 11 वर्ष इतिहास के शानदार स्वर्णिम पल — देव कुमार,

 

 प्रोफेशनल मीट संपन्न,

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्ष संकल्प से सिद्धि तक के अंतर्गत आयोजित किया जा रहे विभिन्न प्रकार के संगठनात्मक कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रोफेशनल मीट स्थानीय वैश्णवी गार्डन के विशाल सभागार में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष क्रांति देव सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य और भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रोफेशनल मीट को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह ने कहा कि विकसित भारत के लिए मोदी सरकार समर्पित है। आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बन गया है । विगत 11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को संकल्प बनाया, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। नया भारत नए विश्वास के साथ विश्व पटल पर खड़ा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है। मोदी सरकार की हर योजना के केंद्र में जनकल्याण और आम नागरिकों के जीवन को आसान करने के साथ-साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भी दृढ़ इच्छा शक्ति कार्य कर रही है। बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षित की, अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नया भारत आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए कृत संकल्पित है। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर देश की जनता ने देखा कि हमने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को पाकिस्तान के अंदर घुसकर ध्वस्त किया और आतंकवादियों का समूल नष्ट करने हेतु प्रयास हो रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर इसका उदाहरण है भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर 23 622 करोड़ तक पहुंच गया है। जिसका उपस्थित जन समुदाय ने जोरदार तालिया की गड़गड़ाहट के साथ मोदी है तो मुमकिन है। नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ समर्थन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष और मुख्य वक्ता कांति देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। इसमें युवा, महिला, किसान और सभी की बराबर की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जनकल्याण के हजारों हजार कार्य कर रहे हैं।

मोदी जी के नेतृत्व में भारत का बड़ा विश्व में सम्मान — सांसद डॉक्टर राजेश 

लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजना, कार्यक्रमों का लोकसभा सदस्य होने के नाते प्रत्यक्ष दर्शी रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की करवटता और जीवटतता हम सभी को एक नई ऊर्जा और उत्साह प्रदान करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे नेता हैं जो भारत माता के कल्याण के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं। उसी का परिणाम है कि आज भारत विश्व मानक पटल पर अपने गौरव और सम्मान को विश्व गुरु और सोने की चिड़िया बनने की ओर निरंतर अग्रसर है। सांसद डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि नारी शक्ति बंधन अधिनियम के माध्यम से हमने देश की आधी आबादी महिलाओं को 33% का आरक्षण देने का ऐतिहासिक कार्य किया है। वही 3 करोड़ से अधिक लखपति दीदी और 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया है। महिलाओं को सेना में स्थाई कमीशन मिला है। अमृतकाल की असली ताकत देश की युवा शक्ति है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने नई शिक्षा नीति लाकर देश की माटी से युवाओं को जोड़ा है। आज देश में 23 एम्स, 8 आईआईएम, सात आईआईटी और 490 नई यूनिवर्सिटी बनकर तैयार हुई है। जिससे हमारे युवाओं का कौशल निरंतर निखर रहा है। पीएम कौशल विकास योजना के तहत 2 करोड़ से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप आज भारत में है। हर व्यक्ति के स्वास्थ्य स्वास्थ्य की चिंता करते हुए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना और ई संजीवनी जैसी जनकल्याण की योजनाएं संचालित है।

मोदी सरकार के ऐतिहासिक 11 वर्ष भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर कदम — देव कुमार 

भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उधोड़न में आए हुए अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष देश के इतिहास के स्वर्णिम पल हैं। कांग्रेस के शासनकाल में देश 15वी अर्थव्यवस्था के पायदान पर टंगा हुआ था किंतु हमारी सरकार के 11 वर्षों के प्रयास से आज भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनकर खड़ा हुआ है। भारत का मान सम्मान और स्वाभिमान विश्व की महाशक्तियां कर रही हैं। हमारे छात्रों के लिए युद्ध विराम होता है। रूस और यूक्रेन का युद्ध इसका उदाहरण है। पाकिस्तान के नागरिक भी तिरंगा हाथ में लेकर स्वदेश लौटे थे। जन कल्याणकारी योजनाओं एवं समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास जीवन स्तर में बदलाव, यही मोदी सरकार की विशेषताएं हैं। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा और आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री विनोद साकेत ने किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक डॉ देवेंद्र त्रिपाठी सहित वरिष्ठ अधिवक्ता सुजाता मिश्रा, आशुतोष गुप्ता, सुनीता सिंह, प्रमोद मिश्रा, पुष्पा सिंह जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी ,संदीप शर्मा, सरस्वती बहेलिया, जिला महामंत्री अशोक पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता शत्रुघ्न तिवारी, विनय सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह चौहान, राकेश रतन सिंह चौहान, विश्व बंधु धर द्विवेदी, रविचंद्र सिंह परिहार, जिला मंत्री अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, डॉक्टर मनीला सिंह चौहान, धर्मेंद्र शुक्ला, संजय सिंह चौहान, प्रदीप शुक्ला, सूर्य प्रताप सिंह, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, राजमणि साहू, राकेश मौर्य, लोरिक प्रसाद यादव, चंद्रपाल सिंह उइके, पन्नू खान, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, सूबेदार यादव, आशीष तिवारी, राजेश द्विवेदी, मुनिराज विश्वकर्मा, शिवदान साकेत, योगेंद्र सिंह, राम सजीवन कचेर, अखंड प्रताप सिंह, के के मिश्रा, नीरज मिश्रा, हीरा सिंह गोढ, विनोद पटेल, बुद्ध सेन साहू और समाज के विभिन्न क्षेत्रों अधिवक्ता, शिक्षाविद, डॉक्टर और विभिन्न क्षेत्रों का नेतृत्व करने वाले प्रोफेशनल कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

 

ऐतिहासिक 11 वर्ष की झांकी को दिखाने के लिए लगी प्रदर्शनी,

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 11 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में 11 वर्षों की उल्लेखनीय उपलब्धियां को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी लगाई गई जिसका उद्घाटन और अवलोकन भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांति देव सिंह, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने किया। प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता सहित सैकड़ो आमजन उपस्थित रहे।

You missed

hi
error: Content is protected !!
×