धौहानी विधानसभा में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक संपन्न,

कर्मठ कार्यकर्ताओं को मिलेंगी संगठन में जगह:- रिपुन,

तय समय सीमा में पूरा होगा नए सिरे से संगठन का गठन: -ज्ञान सिंह 

युवाओं को मिलेगी संगठन में प्राथमिकता: – अजय टंडन

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। संगठन सृजन अभियान के तहत् धौहानी विधानसभा अंतर्गत मझौली और मड़वास ब्लॉक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर पूर्व मंत्री असम शासन रिपुन बोरा के मुख्य आतिथ्य जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता और सीधी जिले के प्रभारी अजय टंडन की विशेष उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।संगठनात्मक पुनर्गठन पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक रिपुन बोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान एक व्यापक संगठनात्मक कार्यक्रम है नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने और नए सिरे से संगठन निर्माण का कार्यक्रम चलेगा। सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और कार्यों का मूल्यांकन भी किया जाएगा। कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह दी जाएगी। जिला प्रभारी अजय टंडन ने कहा कि अब युवा, ऊर्जावान और योग्य नेता और कांग्रेस के प्रति समर्पित कार्यकर्ता आगे आएंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने निर्धारित दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में संगठन को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। युवाओं को संगठन में ज्यादा से ज्यादा स्थान मिलेगा जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक का संगठन तय समय में गठित कर लिया जाएगा।

 

इनकी रही विशेष उपस्थिति,

 

बैठक में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेरगाँव युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू मझौली ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप दीक्षित मड़वास ब्लॉक अध्यक्ष संतोष तिवारी जनपद अध्यक्ष मझौली श्रीमती सुनैना सिंह मझौली जनपद उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा जनपद अध्यक्ष कुसमी श्रीमती श्यामवती सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवा दल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहयोगी संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी विधानसभा के ब्लॉक मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी एवं बीएलए साथी उपस्थित रहे।

You missed

hi
error: Content is protected !!
×