“म.प्र. क्यों बनता जा रहा है महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित प्रदेश–प्रधानमंत्री जवाब दें”: प्रदीप सिंह दीपू,

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने एक तीखा बयान जारी करते हुए कहा कि शांति का टापू कहा जाने वाला मध्य प्रदेश जो देश का हृदय प्रदेश भी है आज अपराधियों का अभ्यारण्य बन चुका है, जहाँ आम नागरिकों, महिलाओं, बच्चिओं की सुरक्षा, उनकी अस्मिता ख़तरे में है और भाजपा सरकार कुम्भकर्णी नींद में सो रही है।

 

दीपू ने कहा,

 

“खंडवा जिले में आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप और हत्या की अमानवीय एवं वीभत्सपूर्ण घटना ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। यह सिर्फ एक मामला नहीं है, भाजपा सरकार के कुशासन एवं जंगल राज के चलते पूरे प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बाढ़ आई हुई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिछले एक साल के कार्यकाल में महिला अपराधों में 18% की वृद्धि हुई है वही आदिवासी वर्ग की महिलाओं पर अपराध 26% तक बढ़ गए हैं। प्रदेश की मोहन सरकार महिला अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए कोई प्रभावी कदम उठाने की बजाय मौन साधे बैठी है।”

 

कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव की निष्क्रियता पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि,

 

“जब मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही खुलेआम दुष्कर्म हो रहे हैं, तब प्रदेश की बाकी जनता की सुरक्षा की कल्पना भी नहीं की जा सकती। भाजपा के कई मंत्रियों पर गंभीर आरोप हैं, जिनमें कोर्ट की अवमानना से लेकर सेना का अपमान तक शामिल हैं, लेकिन कार्यवाही के नाम पर सरकार कूपमँडूक बनी हुयी है।”

 

भाजपा नेताओं के कुकृत्यों की लंबी फेहरिस्त,

 

“अशोकनगर से लेकर खरगोन, सतना से लेकर मन्दसौर तक जबलपुर से लेकर सीधी तक भाजपा के नेताओं द्वारा महिलाओं के साथ बदसलूकी, अशोभनीय कृत्य,मारपीट, यौन उत्पीड़न और अन्य आपराधिक गतिविधियों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। बावजूद इसके ना तो पार्टी उन्हें निष्कासित करती है, और न ही सरकार उन पर कानूनी कार्रवाई करती है। उल्टा अपराधियों को संरक्षण देने का पाप करती है, अपराधियों और बलात्कारियों का संरक्षण प्रदेश की भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है।”

 

प्रधानमंत्री मोदी जी से सवाल

 

कांग्रेस प्रवक्ता प्रदीप सिंह दीपू ने कहा,

 

“प्रधानमंत्री जी आप भोपाल आ रहे हैं। हम प्रदेश की जनता की ओर से आपसे कुछ सवाल पूछते हैं। आशा है कि आप प्रदेश की जनता को निराश नहीं करेंगे उनके सवालों का जवाब जरूर देंगे-:

आपकी सरकार में मध्य प्रदेश महिला अपराधों में प्रथम स्थान पर क्यों है इसके लिए आप किसे जिम्मेदार मानते.???

आपकी सरकार में मध्य प्रदेश महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित प्रदेश बनता जा रहा है क्यों…???

क्या आपका ‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’ का नारा सिर्फ एक चुनावी जुमला था?

मध्य प्रदेश मेंआपकी सरकार है आपके प्रिय मोहन मुख्यमंत्री के साथ गृह मंत्री की भी दोहरी भूमिका में है लेकिन प्रदेश में बेटियाँ सुरक्षित क्यूँ नहीं हैं?

देश की बेटी करनल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन कहने वाले देशद्रोही मंत्री विजय शाह को जिसे सुप्रीम कोर्ट ने भी माफी देने से इनकार कर दिया है और सेना का अपमान करने वाले उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को आप मंत्रिमंडल से बर्खास्त क्यों नहीं कर रहे हैं? क्या इन देशद्रोहियों को बचाना ही आपकी प्राथमिकता है.??

क्या आप बताएंगे कि आपकी पर्ची से मुख्यमंत्री बने मोहन यादव जो गृह मंत्री के भी पद पर आसीन हैं प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा के मामले में पूरी तरह से असफल एवं नकारा हो चुके हैं, क्या उन्हें आप गृह मंत्रालय छोड़ने के लिए और किसी योग्य विधायक को गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी देने के लिए कहेंगे? क्या आप मुख्यमंत्री से पूछेंगे कि आपकी सरकार नें कानून व्यवस्था एवं महिला सुरक्षा के लिए आवश्यक एवं प्रभावी कदम क्यूँ नहीं उठाये ?”

क्या आप इस बात की गारंटी देंगे की प्रदेश सरकार के मंत्री भविष्य में सेना एवं देश का अपमान नहीं करेंगे और मनोहर लाल धाकड़ जैसे आपके पार्टी के कुकर्मी नेता सरेआम सड़क पर कुकर्म नहीं करेंगे..?

आशा है आप जनता के इन शाश्वत सवालों के ज़वाब अपनी भोपाल यात्रा पर अवश्य देंगे।

You missed

hi
error: Content is protected !!
×