पार्टी की बाते पार्टी फोरम में और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार पब्लिक प्लेटफॉर्म में हो — प्रभारी मंत्री जायसवाल,
भाजपा जिला अध्यक्ष की अगुआई में सर्किट हाउस में आयोजित हुई कार्यकर्ताओं की बैठक,
बीरबल समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय सर्किट हाउस में जिले के प्रभारी मंत्री तथा कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, धौंहनी विधायक कुँवर सिंह टेकाम की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई। कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करने के पश्चात जिले के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का प्रचार प्रसार गली-गली, मोहल्ले मोहल्ले और नुक्कड़, चौपाल में करें , किंतु पार्टी की कुछ विशिष्ट बातें पार्टी फोरम पर ही रखें। अपने नेतृत्व और अपनी पार्टी के प्रति समर्पण, श्रद्धा भाव अनिवार्य रूप से रहे क्योंकि हमारी पार्टी और हमारा नेतृत्व जो भी करेगा वह हमारे और देश हित में ही होगा। प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी से विभिन्न विषयों पर सरकार का फीडबैक लिया और सरकार और पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के बीच समन्वय के संदर्भ में कई बातें कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। जिसका कार्यकर्ताओं ने तालियो की गड़गड़ाहट से एक स्वर से अभिनंदन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल का पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की ओर से शानदार अभिनंदन किया और पार्टी पदाधिकारी का परिचय कराया। साथ ही जिले में चल रही पार्टी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की भी जानकारी प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल को दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मऊगंज जिला संगठन प्रभारी के के तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, जिला महामंत्री अशोक पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार साहू, जनपद उपाध्यक्ष सुमन सिंह, डा देवेंद्र त्रिपाठी, मोतीलाल पटेल, रामप्रसाद बैश्य, वीरेंद्र सिंह परिहार, रविचंद्र सिंह परिहार, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, डॉ मनीला सिंह चौहान, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, निशांत मिश्र, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, सूबेदार यादव, योगेंद्र सिंह, के के मिश्रा, प्रदीप शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, दिनेश गुप्ता, मनोज सिंह परिहार, संगीता सिंह, रन्नू साकेत, राजकुमार मिश्रा, आरती सिंह, प्रमोद मिश्रा, महेंद्र यादव सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।