मन की बात कार्यक्रम से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा — सांसद डॉक्टर मिश्रा,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सीधी लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत सीधी विधानसभा के सेमरिया मण्डल के ग्राम पढ़खुरी नंबर 2 के बूथ क्र.57 आजाद नगर, कोलान बस्ती में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों के साथ सुनी। मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात सांसद डॉक्टर मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय प्रसारण है। इससे देश की गौरव गाथा और नए भारत की गतिविधियों की जानकारी मिलती है। जिससे प्रत्येक देशवासियों के मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। प्रत्येक भारतीय को यह प्रसारण आवश्यक रूप से सुनना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, मोतीलाल पटेल, संतोष पांडेय, मनोज परिहार, पूर्व सरपंच रामकुमार कोल सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

hi
error: Content is protected !!
×