नगर पालिका सीधी ने रखा बेजुबान पक्षियों का ख्याल,

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के निर्देशन एवं नगर पालिका सीधी की अध्यक्ष काजल वर्मा के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न स्थानों में नागरिकों के लिए प्याऊ की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही इस भीषण गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका द्वारा बेजुबान पक्षियों के लिए दाने और पानी की व्यवस्था कराई जा रही है। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के कलेक्टर कार्यालय स्थित पीपल के पेड़ में मिट्टी के बर्तनों में पानी एवं दाने की व्यवस्था करवाई जा रही है। इस गतिविधि में शहर के विभिन्न वार्ड के नागरिकों को भी जोड़ा जा रहा है जिससे वह भी अपने आसपास के स्थानों में पक्षियों के लिए दाने एवं पानी की व्यवस्था कर सके।

hi
error: Content is protected !!
×