ग्राम पंचायतों में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जलस्रोतों की साफ-सफाई जारी,

 

जन भागीदारी से जल संरक्षण और जल संवर्धन की दिशा में हो रही पहल,

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग म.प्र.शासन भोपाल के निर्देशानुसार वर्तमान में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंर्तगत जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्य कराये जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक मनरेगा जिला सीधी द्वारा जारी कलेण्डर के परिपालन में बुधवार दिनांक 23.04.2025 को जिले की जनपद पंचायत कुसमी की ग्राम पंचायत उमरिया, जनपद पंचायत मझौली की ग्राम पंचायत बनिया टोला, जनपद पंचायत रामपुर नैकिन की ग्राम पंचायत चोरगड़ी तथा कपुरी कोठार, जनपद पंचायत सीधी की ग्राम पंचायत बढ़ौना तथा चिलरीकला एवं जनपद पंचायत सिहावल की ग्राम पंचायत चमरौहा तथा भितरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंर्तगत कार्यक्रम आयोजित हुए। अभियान अंर्तगत नदी एवं तालाब निर्माण कार्य की साफ-सफाई तथा नवीन संरचनाओं यथा खेत तालाब निर्माण कार्य प्रारंभ कराये गये। जल गंगा संवर्धन अभियान का मुख्य उद्देश्य जन भागीदारी से जल संरक्षण और जल संवर्धन सुनिश्चित कराना है। इस अभियान के अंर्तगत समाज की भागीदारी और विभिन्न सहभागी विभागों की समेकित पहल से मुख्यतः नवीन जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण, भूजल संवर्धन, पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ-सफाई व जीर्णाेद्धार/मरम्मत, जल स्त्रोतों में प्रदूषण स्तर को कम करने, जल वितरण की संरचनाओं की साफ-सफाई तथा मानसून में किये जाने वाले पौधारोपण हेतु आवश्यक तैयारियों के कार्य प्राथमिकता से किये जा रहे हैं। जिले में शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए श्री अंशुमन राज मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी द्वारा प्रति दिवस विडियो कान्फ्रेस के माध्यम से सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री, अति.कार्यक्रम अधिकारी तथा उपयंत्रियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। परियोजना अधिकारी मनरेगा जिला पंचायत सीधी श्री शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान की सतत निगरानी की जा रही है।

hi
error: Content is protected !!
×