भाजपा सेमरिया मंडल की कार्य समिति घोषित,
बीरबल समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी सेमरिया मंडल की कार्य समिति प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, संभागीय प्रभारी रणबीर सिंह रावत तथा जिला संगठन प्रभारी और भाजपा प्रदेश मंत्री राजेश पाण्डेय की अनुशंसा तथा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान के अनुमोदन पश्चात मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार द्विवेदी ने मंडल कार्य समिति की घोषणा की है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे में बताया कि सेमरिया मंडल की घोषित कार्य समिति में मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार द्विवेदी, मण्डल उपाध्यक्षो में रामायण तिवारी , के के गुप्ता, दिवाकर यादव, कृष्ण बहादुर सिंह, फूल कली सिंह, अजय चौबे, मंडल महामंत्रियों में शैलेंद्र सिंह, रेनू कोरी, मंडल मंत्रियों में कमलेश कुशवाहा, सत्येंद्र सिंह, इंद्रावती विश्वकर्मा, जितेंद्र तिवारी, प्राणनाथ शुक्ला, कीर्ति रजक, कोषाध्यक्ष शकुंतला कोल, मीडिया प्रभारी विनय तिवारी को जिम्मेवारी दी गई है। 45 लोगों को मण्डल कार्य समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।