भाजपा युवा मोर्चा ने सोनिया और राहुल का फूंका पुतला,

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेस के द्वारा लगातार देश को गुमराह किए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विरोध प्रदर्शन कर व सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन कर, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान और सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक की गरिमामय उपस्थित में अपना विरोध दर्ज किया गया। पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला लेकर पार्टी कार्यालय से निकलकर पूजा पार्क के पास पुतला दहन किया। इस दौरान सोनिया और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगे।

इस दौरान जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, सीधी विधायक रीती पाठक, जिला उपाध्यक्ष अमलेश्वर चतुर्वेदी , सुरेश सिंह चौहान, डा मनीला सिंह चौहान, पूनम सोनी, पंकज पाण्डेय, पुष्पराज सिंह चौहान, मुनिराज विश्वकर्मा, भाजयुमो पदाधिकारी शिवम सिंह, सौरभ द्विवेदी , विक्रमादित्य मिश्रा,जितेंद्र सिंह, प्रदीप मिश्रा, नीरज द्विवेदी ,अजय गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारी और युवा मोर्चा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

hi
error: Content is protected !!
×