जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत मछुआ समितियों द्वारा जलस्रोतों की साफ-सफाई की जा रही,

बीरबल समाचार सीधी। राज्य शासन द्वारा तालाबों, जलाशयों, नदियों एवं अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण संवर्धन तथा पुनर्जीवन हेतु विशेष रूप से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने जानकारी देकर बताया है कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले की मछुआ सहकारी समितियों द्वारा भी तालाबों, जलाशयों तथा जल स्त्रोतों के आसपास साफ-सफाई कर अपना योगदान दिया जा रहा है। उपरोक्त क्रम में आज मछुआ सहकारी समिति कुसियरा विकासखण्ड सीधी के सदस्यों द्वारा कुसियरा तालाब में साफ-सफाई का कार्य उत्साह पूर्वक किया गया।