भाजपा ने अंबेडकर जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव कर बाटी मिठाइयां,

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर स्थानीय अंबेडकर चौक, कलेक्ट्रेट तिराहे पर शायं काल 6 बजे, भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा की सफाई एवं परिसर को सजाने के उपरांत दीपोत्सव कार्यक्रम भाजपा जिला देव कुमार सिंह चौहान जी की अगुवाई में आयोजित हुआ। जिसमे प्रमुख रूप से सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक की विशिष्ट उपस्थित रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब अमर रहे, भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। दीप प्रज्वलित करने के पश्चात बाबा साहब जी के जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, संदीप शर्मा, जिला महामंत्री अशोक पटेल, विनोद साकेत, रवि केसरी, विश्व बंधु धर द्विवेदी, मोतीलाल पटेल, डॉ अनूप मिश्रा, कमल कामदार, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, डॉ मनीला सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, पुनीत नारायण शुक्ला, कृष्ण लाल पयासी, पुष्पराज सिंह चौहान, आनंद परियानी, तुषार धर द्विवेदी, जितेंद्र तिवारी, दिनेश गुप्ता, हीरालाल कोरी, मोहम्मद कलाम, शिवदान साकेत, कंचन केसरी, पूजा तिवारी, भैया लाल गुप्ता, अनिल सिंह चौहान, जय सिंह, नंदलाल जेठानी,निशा सिंह चौहान, हरीश साहू, श्रवण सिंह, धर्मेंद्र सोनी, विष्णु देव साहू, पंकज गुप्ता, नंदकुमार पयासी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे

hi
error: Content is protected !!
×