बूथ जीता, चुनाव जीता, मेरा बूथ सबसे मजबूत, यही हमारी विजय श्री का मूल मंत्र —- देव कुमार
देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की सबसे सशक्त अर्थव्यवस्था के रूप में उभर रहा है —- कुंवर सिंह टेकाम
भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न,
बीरबल समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी का धौंहनी विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन एवं सम्मान समारोह टिकरी सर्किट हाउस में संपन्न हुआ। जिसे भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम और कार्यक्रम के संयोजक इंद्र शरण सिंह चौहान ने विभिन्न विषयों पर कार्य कर्ताओं का मार्गदर्शन किया। भाजपा की चुनावी सफलता एवं संरचनात्मक विस्तार विषय पर बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी बूथ जीता चुनाव जीता, मेरा बूथ सबसे मजबूत, त्रिदेव और पंच परमेश्वर के सिद्धांत पर सभी चुनाव मे ऐतिहासिक ढंग से विजयश्री अर्जित करती है। वही बूथ समिति, पन्ना समिति से लेकर अखिल भारतीय समिति तक की कार्यकर्ताओं की फौज संगठनात्मक विस्तार को मजबूती प्रदान करती है। भारतीय जनता पार्टी कभी 11 लोगों से मिलकर खड़ी हुई पार्टी आज विश्व की सर्वाधिक लोकप्रिय और सबसे बड़ी पार्टी है, जिसका श्रेय भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रम और नीतियों को जाता है। धौंहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी के बेमिसाल 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि 11 वर्षों में भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बना है। प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों के निशुल्क इलाज, प्रधानमंत्री आवास के माध्यम से लाखों लोगों को पक्का घर, नल जल योजना के माध्यम से हर घर टोटी वाला पानी जैसी अनेका नेक योजनाओं के माध्यम से जनता जनार्दन की सेवा हो रही है। वही राष्ट्रीय एकीकरण के लिए धारा 370 की समाप्ति, एक राशन एक कार्ड जैसे योजनाएं भारत को विश्व स्तर पर अलग पहचान दिलाने में सक्षम हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।
मोदी जी के राज्य में भारतीय राजनीति में हुई क्रांतिकारी बदलाव— इंद्र शरण,
भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाए गए परिवर्तन विषय पर बोलते हुए कार्यक्रम के संयोजक और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय राजनीति पहले तुष्टिकरण और अलगाववाद के इर्द-गिर्द घूमती थी। किंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शानदार नेतृत्व में जहां एक ओर विकास हुआ है वही सांस्कृतिक उत्थान भी हुआ है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के साथ-साथ हमारी प्राचीन मानवीय मूल्य, प्रभु श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर, महाकाल कॉरिडोर, काशी विश्वनाथ जैसी विरासत को भी संभालने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी ने देश में चल रही अलगाववाद की राजनीतिक को समाप्त कर, जातिवाद, परिवारवाद, भाई भतीजा बाद को समाप्त कर, एक नई राजनीति और सुचित्रा पूर्ण राजनीति को जन्म दिया है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, जिला महामंत्री विनोद साकेत, जिला मंत्री अखिलेश पांडे, लोरिक प्रसाद यादव, मंडल अध्यक्ष प्रवीण तिवारी, अखंड प्रताप सिंह , के के मिश्रा, राम सजीवन कचेर, अनीता सिंह सहित पार्टी के हजारों सक्रिय सदस्य और पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।