पार्टी स्थापना दिवस को भव्यता और दिव्यता के साथ मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने की पूर्ण तैयारी, 1037 बूथो पर आयोजित होंगे कार्यक्रम — देव कुमार सिंह

 भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी — इंद्र शरण

भाजपा जिला अध्यक्ष ने स्थापना दिवस पर विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए की प्रेस कॉन्फ्रेंस,

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को 46 वा स्थापना दिवस भव्यता और दिव्यता के साथ जिले के 1037 बूथो पर मनाएगी। प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आम जनों के साथ मिलकर पार्टी का जन्म दिवस पार्टी की गौरवपूर्ण उपलब्धियां के साथ मनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे हुए हैं। उक्त आशय के विचार पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने व्यक्त किया। इस अवसर पर स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाली कार्यक्रमों की टोली के संयोजक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, समिति के सदस्य जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सह प्रभारी डॉक्टर मनीला सिंह चौहान उपस्थित रही।  पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगियों के साथ तीसरा कार्यकाल राष्ट्र की राजनीति और विकास पथ में परिवर्तन के नए युग की शुरुआत कर रही है। एक राष्ट्र एक चुनाव , वक्फ संशोधन विधेयक, एक राष्ट्र एक सब्सक्रिप्शन, आयकर छूट सीमा में 12 लाख रुपए करने से करदाताओं को राहत जैसे कई निर्णय राजनीतिक और सामाजिक विमर्श की गतिशीलता को बदलने की क्षमता रखते हैं। वही हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए की निर्णायक जीत नकारात्मकता और भ्रम फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है। महाकुंभ का आदर्श आयोजन, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के एक वर्ष आदि कार्यक्रम राष्ट्र की एकता और अखंडता को और मजबूत करता है। 6 अप्रैल को पार्टी स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दर्जनों विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम पार्टी आयोजित करने जा रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि कल 6 अप्रैल को बुथ स्तर पर पार्टी का स्थापना दिवस जन्मोत्सव के रूप में, 6 और 7 को प्राथमिक सदस्यों का एकत्रित कर सम्मेलन, आठ को सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन, जिसमें भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन और प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की ओर यात्रा जैसे विषयों पर व्याख्यान मालाए आयोजित होगी। जनप्रतिनिधियों के साथ मे 13 अप्रैल तक गांव और बस्ती चलो अभियान का कार्यक्रम होगा। जिसमें सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इस दौरान बूथ समिति की बैठक, मिशाबंदियों एवं कार सेवकों का सम्मान, विभिन्न सामाजिक नेताओं के साथ मिलन, चौपाल कार्यक्रम, जल स्रोतों की सफाई, मंदिर अस्पताल आदि में स्वच्छता अभियान ।इसी प्रकार 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ एवं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन, पार्टी करने जा रही है। आयोजन समिति टोली के संयोजक और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय की चिंता करने वाली विश्व की एकमात्र राष्ट्रभक्तों की पार्टी है। जिसकी 12 करोड लोग सक्रिय सदस्य और 18 करोड़ से ऊपर सामान्य सदस्य हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। भारतीय जनता पार्टी एक जीवंत पार्टी है, जो वर्ष भर समाज के कल्याण के लिए सरकार के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती है। धारा 370, एक राष्ट्र एक चुनाव, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड जैसे विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा ने नए-नए कीर्तिमान खड़े हैं, जो हम सभी को गौरव्वांवित करता है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा एक सशक्त और अद्भुत व्यक्तित्व हमारे लिए प्रेरणा प्रकाश कुंज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर निरंतर अग्रसर है। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे और आभार प्रदर्शन जिला सह मीडिया प्रभारी डॉक्टर मनीला सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, जिला महामंत्री विनोद साकेत, मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शुक्ला सहित प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और वेब मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

hi
error: Content is protected !!
×