वरिष्ठ अधिवक्ता टीबी सिंह का दुखद निधन- अधिवक्ताओं में शोक
बीरबल समाचार सीधी -जिला न्यायालय सीधी के विधि इतिहास में अग्रिम पंक्ति का आखिरी दीप आज 03-04-2025को बुझ गया। वरिष्ठ अधिवक्ता तेज बहादुर सिंह अर्थात टी बी सिंह का देर रात हृदयाघात से दुखद निधन हो गया। उनकी उम्र जीवन के शतकीय पारी से कुछ ही दूर थी। सहज, सरल, गंभीर स्वभाव के टीबी सिंह जी दीवानी मामलों के अच्छे खासे जानकार वकीलों में गिने जाते थे। उनके जाने से सीधी के विधि क्षेत्र को अपूर्तिनीय क्षति हुई है।
श्रद्धांजलि देने वालों का तांता
जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन की खबर मिलते ही उनके निजी निवास उत्तर करौदिया स्थित आवास पर अंतिम विदाई देने पहुंचे वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद वर्मा, राजेंद्र सिंह चौहान, सोमेश्वर सिंह, पुष्पराज सिंह बघेल, शत्रुघ्न तिवारी, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह बघेल, पत्रकार राजेश सिंह शाहिद कर्मण्य नागरिक समाजसेवी एवं अनेक शुभचिंतकों नें पहुंच कर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किये तथा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सुबह ही उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए गृह ग्राम सूरा (मनगवां) ले जाया गया।