पार्टी स्थापना दिवस और बाबा साहब की जयंती हर बूथ पर हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाएगी —– देव कुमार,

 

दायित्वोध के साथ आगामी कार्यक्रमों को करें संपादित — रीती पाठक,

 

भाजपा की जिला स्तरीय कामकाजी बैठक संपन्न,

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी । भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता और सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें आगामी दिनों में संपन्न होने वाले कार्यक्रमों की व्यापक कार्य योजना बनाई गई। कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश को महाशक्ति बनाने के कार्य में लगी है। पार्टी आगामी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस प्रत्येक बूथ पर हर्षोल्लास के साथ मनाएगी। बूथ स्तर पर प्राथमिक सदस्यों के सम्मेलन, सक्रीय सदस्यों का सम्मेलन, जिसमें भाजपा की चुनावी सफलता एवं संगठनात्मक विस्तार, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन और प्रधानमंत्री नरेंद्र के रूप में नरेंद्र मोदी जी के साथ 11 वर्षों में विकसित भारत की विकास यात्रा जैसे विषयों पर व्याख्यान होंगे। 7 से 13 अप्रैल के बीच मंडल अध्यक्ष से ऊपर के सभी पदाधिकारी सभी जनप्रतिनिधि गांव और बस्ती चलो अभियान में भाग लेंगे। इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, लाभार्थियों से संपर्क, जल स्रोतों की सफाई, ग्रामीण चौफाल, विभिन्न सामाजिक नेताओं से संपर्क, वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं एवं मिशा बंदी और कार सेवकों से विचार विमर्श एवं उनका सम्मान, बूथ समिति की बैठक आदि प्रकार के कार्यक्रम करना है।  अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पार्टी प्रत्येक बूथ पर शानदार ढंग से मनाएगी। इस कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, शाम को दीपोत्सव, 14 अप्रैल को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक बाचन, अनुसूचित जाति बस्तियो में स्वच्छता हेतु कार्य करना और समाज के विभिन्न नेताओं के साथ जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन करना, भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के विभिन्न पड़ावों एवं उनके सम्मान की चर्चा करना। कांग्रेस द्वारा संविधान को कमजोर करना और बाबा साहब का अपमान करना जैसे विषयों को लेकर कांग्रेस को बेनकाब करना। विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रत्येक बूथ स्तर पर आयोजित हो, जिसकी योजना रचना भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने बताई। इसके अतिरिक्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि मन की बात, आजीवन सहयोग निधि जैसे कार्यक्रम पर भी ध्यान देना है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम में कार्य समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य होनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता होना गर्व की बात है, इसलिए पूर्ण निष्ठा के साथ दिए गए दायित्वों को पूर्ण करना एवं पार्टी द्वारा आगामी दिए जाने वाले कार्यक्रमों को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपादित करना, यही पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता का मंत्र होना चाहिए। विधायक श्रीमती रीती पाठक ने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे निष्ठा पूर्वक पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को पूर्ण मनोयोग एवं उत्साह के साथ सामूहिक टोली के साथ संपादित करें विधायक श्रीमती रीती पाठक ने नवनिर्वाचित मंडल को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी दिनों में अपनी अच्छी टीम तैयार करें, जिसके कारण पार्टी के कार्यक्रम एवं गतिविधियों को सफलतापूर्वक और शानदार ढंग से कार्य रूप में परिणित किया जा सके।

 

सर्वे स्पर्शी सर्वाग्राही हुई भाजपा — इन्द्रशरण,

 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 1980 में 11 लोगों द्वारा खडी की गई पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी और सबसे अधिक लोकप्रिय पार्टी बनकर खड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना काल जन संघ के गठन से लेकर आज तक की विकास गाथा को विस्तार से बताया।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से जनपद अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह परिहार, जनपद उपाध्यक्ष सुमन सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, अनिल पाण्डेय, सुरेश सिंह चौहान, संदीप शर्मा, जिला महामंत्री अशोक पटेल, विनोद साकेत, जिला मंत्री लवकेश सिंह, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, ज्योति कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अनीता चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, डॉक्टर मनीला सिंह चौहान, अजीत पाण्डेय, मोर्चा अध्यक्ष पूनम सोनी, राकेश मौर्य, लोरिक प्रसाद यादव सहित जिला, मोर्चा, मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित है अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

hi
error: Content is protected !!
×