भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार ने सेमरिया मंडल में वन नेशन वन इलेक्शन के लिए मांगा समर्थन,
बीरबल समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुसार राष्ट्रहित में वन नेशन, वन इलेक्शन के लिए सेमरिया मंडल में बुद्धिजीवियों को संबोधित करते हुए समर्थन मांगा। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि एक देश एक चुनाव भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अत्यंत आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, एक राष्ट्र एक शिक्षा, एक राष्ट्र एक कानून आदि के लिए कार्य किए हैं। इसी तारतम्य में एक देश एक चुनाव राष्ट्र के लिए अत्यंत आवश्यक है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने एक राष्ट्र एक चुनाव की सैकड़ो खूबियों को विस्तार से जनता को बताते हुए कहा कि आप सभी लोग वन नेशन वन इलेक्शन की चर्चा गली मोहल्ला और लोगों के बीच करें। इस अवसर पर प्रमुख रूप से वन नेशन वन इलेक्शन के सह प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अनिल पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष राजेश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान, संजय सिंह चौहान, संतोष पाण्डेय सहित मंडल के विभिन्न समुदायों के सैकड़ो बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।