दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम 29 मार्च से,
जनपद पंचायत स्तर पर होगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन,
बीरबल समाचार सीधी। अपर कलेक्टर अंशुमन राज ने जानकारी देकर बताया है कि आरईसी की सीएसआर योजना अंतर्गत चिन्हांकित दिव्यांगजनो को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम एलिम्को जबलपुर की टीम द्वारा जिले की सभी जनपद पंचायतों में 29 से 31 मार्च 2025 तक किया जाना है। यह कार्यक्रम संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के निर्देशन में आयोजित होगा। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी सामाजिक सुरक्षा अधिकारी होंगे। अपर कलेक्टर ने बताया कि जनपद पंचायत सीधी के लिए दिनांक 31 मार्च 2025 को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय सीधी में अटल आडिटोरियम भवन सीधी में चिन्हांकित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम एलिम्कों जबलपुर की टीम द्वारा आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अशोक तिवारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीधी, सहायक नोडल अधिकारी सूरज सिंह सा.सु. अधिकारी एवं नोडल अधिकारी के सहयोग हेतु चन्द्र प्रताप तिवारी लेखापाल सामाजिक न्याय रहेंगे। जिले की अन्य जनपद पंचायतों में शिविर तिथियों में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण का कार्यक्रम एलिम्को जबलपुर म.प्र. की टीम द्वारा किया जावेगा। दिनांक 29.03.2025 को जनपद पंचायत सिहावल में सुबह 11 बजे से एवं रामपुर नैकिन में दोपहर 3 बजे से, 30.03.2025 को जनपद पंचायत मझौली में सुबह 11 बजे से एवं कुसमी में दोपहर 2 बजे से शिविरों का आयोजन किया जावेगा। कृत्रिम अंग सहायक उपकरण हेतु एलिम्को टीम द्वारा पूर्व में चयनित दिव्यांगजनों को कार्यक्रम स्थल तक लाने वापिस भेजने का दायित्व संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की होगी।