गेंहू विक्रय की समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी । जिला आपूर्ति अधिकारी नागेंद्र सिंह ने जिले के समस्त किसान भाईयों को सूचित किया है कि म.प्र. शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में गेहूँ उपार्जन का कार्य 46 उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा है। उपार्जन का कार्य निर्धारित दिनांक 17.03.2025 से 05.05.2025 के मध्य किया जाना है। जिले के समस्त किसान जिन्होंने अपने गेहूँ की बिक्री अभी तक नहीं की है। निर्धारित नजदीकी खरीदी केन्द्र में अपना स्लॉट बुक कर अपने गेहूँ की बिक्री कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कार्यालय में कमरा नम्बर-81 में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। संदीप कुमार तिवारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं मनोज वर्मा पीएमसी ऑपरेटर नियुक्त किया गया है जिनका मोबाईल नम्बर -7000663880 एवं 8871580928 है। जिले के समस्त किसान अपनी गेंहू विक्रय की समस्याओं का निराकरण प्रातः 10 बजे से सायं 06 बजे तक करा सकते हैं।

hi
error: Content is protected !!
×