सीधी के स्थानीय पूजा पार्क में लोकोत्सव के द्वितीय दिवस भारत के विभिन्न प्रान्तों से आए कला दलों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया,

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। कार्यक्रम की शुरुआत सुप्रसिद्ध आल्हा गायिका संजो बघेल ने राम भजन से किया इसके बाद आल्हा गायकी से दर्शकों भाव विभोर करने में सफल रहीं,बघेलखंड की सिद्धभूमि में कला प्रेमियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से जोरदार अभिनंदन किया।दूसरी प्रस्तुति एक्सट्रीम आर्ट एण्ड एजुकेशनल सोसाइटी की गायिका श्रुति सिंह एवं साथी शुभि सिंह, दृष्टि तिवारी, स्वर्णिम द्विवेदी, मानसी तिवारी, अनुभूति कुंदेर, दिव्या द्विवेदी, श्रद्धा मिश्रा, श्लोक तिवारी और सत्यदीप द्विवेदी ने बघेली संस्कार गीत जन्म से विवाह तक गाए जाने वाले गीतों से संगीत की बगिया को महकाने का काम किया,बघेली के यह बाल कलाकार श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने में सफल रहे।अगली कड़ी में मथुरा उत्तर प्रदेश के कलाकार मुरारी लाल तिवारी एवं दल ने ब्रज वंदना नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, इसके बाद उत्तराखंड के कलाकार कैलाश ध्यानी और साथियों ने बारहमासा नृत्य के माध्यम से बारहों महीने का वर्णन किया। वहीं सिक्किम से चलकर आए कलाकार शर्मिला गदेली एवं साथी कलाकारों ने मारुनी लोकनृत्य से दर्शकों की खूब तालियां बटोरा। इसके बाद रजनीश कुमार जायसवाल की अगुआई में स्थानीय लोक कलाकार रामदेव सिंह एवं साथियों ने गोंडी सइला नृत्य की प्रस्तुति दी।बघेली लोकनृत्य के बाद बुंदेलखंड सागर के कलाकार मूलचंद ठाकुर एवं साथियों ने शानदार राई नृत्य किया। अन्तिम प्रस्तुति मथुरा के मुरारी लाल तिवारी एवं साथियों ने मयूर नृत्य एवं लट्ठमार होली की प्रस्तुति से आयोजन को ऊंचाई प्रदान किया।लोकोत्सव उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला प्रशासन सीधी के सहयोग से एक भारत श्रेष्ठ भारत अंतर्गत आयोजित किया गया है उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज के कार्यक्रम संयोजक कृष्ण मोहन द्विवेदी, कैलाश केशरी और मनोज ने बताया कि यह आयोजन भारतीय सांस्कृतिक एकता के लिए की जा रही है,स्थानीय सहयोग नीरज कुंदेर, रोशनी प्रसाद मिश्र, रजनीश जायसवाल और प्रजीत साकेत का है।स्थानीय संयोजन इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रचारक शुभम भाई साहब, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान व लालचंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य प्रदीप शुक्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम सोनी,अजीता द्विवेदी, निशा सिंह,अरुणिमा पाठक, मुनिराज विश्वकर्मा, डॉ मनोज सिंह परिहार,राजबहोरन सिंह, बाबुलाल कुन्देर, शशिकांत मिश्र, सूर्यप्रकाश सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक और कला प्रेमी भारी तादात में उपस्थित रहे।

hi
error: Content is protected !!
×