मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। कृषि विज्ञान केंद्र सीधी में मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया जिसमें उपस्थित हितग्राहियों को मत्स्य पालन की उन्नत तकनीकी, मत्स्य बीज संवर्धन तथा झींगा पालन विषय पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।  कार्यक्रम में कृषि स्थाई समिति जिला पंचायत सीधी की अध्यक्ष श्रीमती हीराबाई सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री कृष्ण दास साकेत, उपसंचालक मत्स्य उद्योग रीवा संभाग रीवा डॉ अंजना सिंह, उपसंचालक कृषि श्री संजय श्रीवास्तव, सहायक संचालक उद्यानिकी श्री मंगल सिंह डोड़वे, कृषि विज्ञान केंद्र सीधी की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अलका सिंह, वैज्ञानिक श्री एस एस गौतम, सेवानिवृत्त सहायक संचालक मत्स्य उद्योग श्री वाय पी वर्मा, सहायक संचालक मत्स्य उद्योग श्री दीपक शुक्ला, मत्स्य निरीक्षक श्री मयंक मिश्रा व विभिन्न मछुआ सहकारी समितियों एवं मछुआ समूहों के सदस्य तथा व्यक्तिगत मत्स्य पालक उपस्थित रहे।

hi
error: Content is protected !!
×