अभियान हेल्पिंग हैंड्स के तहत सीधी पुलिस नें 05 वारंट किया तामील,
धारा 144 बी.एन.एस.एस. (125 सी.आर.पी.सी.) के अन्तर्गत भरण-पोषण की राशि प्राप्त करने में आने वाली प्रक्रियात्मक बाधाओं को दूर करने के संबंध में एक माह का विशेष अभियान हेल्पिंग हेंड-VIII किया गया है संचालित,
बीरबल समाचार सीधी। माननीय उच्च न्यायालय के मंशानुरूप एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान “हेल्पिंग हेंड-VIII” के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी श्री अरविन्द श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी के के कुशल मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी कोतवाली व जमोड़ी के नेतृत्व में सीधी पुलिस नें भरण पोषण राशि के सम्बन्ध में धारा 144 बी.एन.एस.एस. (125 सी.आर.पी.सी.) के 05 वारंट तमील किया गया है एवं शेष में प्रक्रिया जारी है।माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा धारा 144 बी.एन.एस.एस. (125 सी.आर.पी.सी.) के अन्तर्गत भरण-पोषण की राशि प्राप्त करने में आने वाली प्रक्रियात्मक बाधाओं को दूर करने के संबंध में,भरण पोषण के समंस / वारंट की तामीली हेतु एक माह का विशेष अभियान “हेल्पिंग हेंड- VIII”संचालित किया गया है ।जो दिनांक 01 मार्च 2025 से 31 मार्च 2025 तक संचालित किया जायेगा है। उक्त अभियान के तहत थाना कोतवाली नें 04 वारंट एबं थाना जमोड़ी नें 01 कुल 05 वारंट तामील किये गए हैँ एवं तामीली की प्रक्रिया जारी है।