मां को इलाज कराने गए युवक की संजय गांधी अस्पताल के कर्मचारियों ने कमरे में बंद कर पीटा, अधीक्षक ने किया निलंबित, 
बीरबल समाचार सीधी। रामपुर नैकिन थाना के चोरगड़ी निवासी युवक की रीवा के संजय गांधी अस्पताल के कर्मचारियों ने पीट पीट कर अधमरा कर दिया है। मां का इलाज कराने पहुंचे युवक को संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के के कर्मचारियों ने बुरी तरह पीट दिया। कमरे में बंद कर मार-मारकर अधमरा कर दिया। वह 4 घंटे बेहोश पड़ा रहा। मां-बहन बचाने के लिए बिलखती रही, पर कर्मचारियों को दया नहीं आई। अस्पताल प्रबंधन ने चारों कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। जांच के लिए कमेटी बनाई है।बघवार के चोरगढ़ी का देवेंद्र नाथ शुक्ला मां फूलमती के इलाज के लिए बहन शशि के साथ संजय गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया था। मां शशि के पैर में चोट लगी थी। उस पर प्लास्टर चढ़ा था। देवेंद्र ने एक्स-रे कराया। रिपोर्ट जल्दी मांगी तो कर्मचारी नाराज हो गए। चार कर्मचारियों ने कमरे में बंद कर उसकी पिटाई कर दी। अस्पताल अधीक्षक राहुल मिश्रा का कहना है, घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। घायल देवेंद्र का इलाज किया जा रहा है। कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है।