शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय सीधी के एनसीसी विभाग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया,

 

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। शासकीय संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय सीधी के एनसीसी विभाग में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी के सिंह के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी ले. उमाकांत साहू द्वारा बताया गया कि महिला दिवस के दिन महिलाओं की समानता, अधिकारों और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। महिला दिवस का उद्देश्य लैंगिक भेदभाव समाप्त कर एक समान और सशक्त समाज का निर्माण करना है। उपरोक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के केडेट्स एवं छात्र छात्राएं शामिल रहे।

hi
error: Content is protected !!
×