प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी के इको क्लब ने किया एक दिवसीय शैक्षणिक प्रकृति भ्रमण,

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी । मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.के. सिंह के कुशल निर्देशन में महाविद्यालय में गठित इको क्लब के संयोजक प्रो. दिवाकर सिंह ने इको क्लब के सदस्य छात्र-छात्राओं के साथ 2 मार्च 2025 दिन रविवार को एक दिवसीय शैक्षणिक प्रकृति भ्रमण किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पी के सिंह ने महाविद्यालय के प्रांगण से इको क्लब के संयोजक एवं सदस्यों की टीम को भ्रमण हेतु रवाना किया। इको क्लब के सदस्यों ने गोरियरा बांध, गोपद नदी एवं बरचर वेटलैंड के आसपास के वनों में उपस्थित जैव विविधता का अध्ययन कर उनके बारे में जाना। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भ्रमण के दौरान इन स्थानों पर मौजूद जैव विविधता के संबंध में तन्मयता के साथ प्रो.दिवाकर सिंह से प्रश्न पूछ कर जानने का प्रयास किया। उन्हें स्थल पर ही समाधान कारक उत्तर से संतुष्ट किया गया। टीम के सभी सदस्यों ने उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। भ्रमण कार्यक्रम में राम आश्रय जायसवाल एवं शकुंतला सोंधिया ने इको क्लब संयोजक एवं सदस्यों का सहयोग किया। भ्रमण अपने उद्देश्यों की पूर्ति करते हुए संपन्न होने पर प्राचार्य एवं महाविद्यालय परिवार ने पूरी टीम को धन्यवाद दिया।

You missed

hi
error: Content is protected !!
×