दैनिक समय के प्रधान संपादक पद्मधर पति त्रिपाठी का दुखद निधन,

 मीडिया जगत में शोक की लहर,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। जिला के अग्रणी हिन्दी दैनिक समाचार पत्र समय के संपादक पद्मधर पति त्रिपाठी का आज लम्बी बीमारी के बाद मजीएम अस्पताल चेन्नई में दुखद निधन हो गया वे 55 वर्ष के थे। श्री त्रिपाठी लंबे समय से बीमार थे जिनका चेन्नई के मजीएम अस्पताल में उपचार चल रहा था। बीमारी के चलते ही वह पिछले दो-तीन वर्षों से भोपाल प्रवास पर थे। समय के संस्थापक स्वर्गीय कार्तिकेय पति त्रिपाठी के दो पुत्र है जिसमे से वह कनिष्ठ पुत्र थे। मौजूदा समय में वह समय प्रकाशन समूह के मालिक थे। श्री त्रिपाठी का पार्थिव शरीर दिनांक 04-03-2025 की रात 1 बजे सीधी लाया जाएगा उसके बाद दिनांक 05-03-2025 की सुबह उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज मे किया जाएगा।  हंसमुख स्वभाव के पद्मधर को पत्रकार जगत में लोग प्यार से पप्पू भैया कहते थे। वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अखबारी दुनिया में वह एक संभावना युक्त अखबार मालिक थे और भविष्य में उनसे बहुत सारी अपेक्षाएं थीं किन्तु असमय उनका चले जाना दुखद है। उनके दुखद निधन पर वरिष्ठ पत्रकार केपी श्रीवास्तव, सोमेश्वर सिंह, विजय सिंह, बृजेश पाठक, सचिन्द्र मिश्रा, नंदलाल सिंह, आरबी सिंह, रामबिहारी पाण्डेय, अमित सिंह, मनोज पाण्डेय, अमित गौतम, अखिलेश पाण्डेय चुरहट, रजनीश वेदांती, कृपाशंकर तिवारी, जगन्नाथ द्विवेदी, अमित पाण्डेय, ओमप्रकाश पाठक, हरीश मिश्रा, शिवपूजन मिश्रा, संजीव मिश्रा, कु ऋचा पाण्डेय, अतर सिंह, मनोज मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, स्तुति मिश्रा, उपेन्द्र सोलंकी, रामसिया यादव, हरिश्चन्द्र मिश्रा, रामलखन गौतम, महेंद्र सर्राफ, राजमणि सिंह, ज्योति प्रकाश नामदेव, उत्तम पाण्डेय, संतोष तिवारी, सुभाष तिवारी, रमाराम पाण्डेय , प्रवीण तिवारी, राजेश सिंह आदि ने गहरी शोक संवेदना अर्पित करते हुये ईश्वर से मृतात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस बेला में असीम संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

You missed

hi
error: Content is protected !!
×