अभियान मुस्कान के तहत सीधी पुलिस नें 02 नाबालिकों को ढूंढ़कर परिजनों को किया सुपुर्द,

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ.रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्रीमती गायत्री तिवारी व एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन मे सीधी पुलिस नें 02 नाबालिकों को ढूंढकर परिजनों को सुपुर्द किया है। जिसमे :-

 

1. बहरी पुलिस नें महज 24 घंटों के भीतर गुमशुदा किशोरी को ढूंढ़कर परिजनों को सुपुर्द किया है।

 

दिनांक 24 फ़रवरी को एक परिजन नें थाना बहरी उपस्थित होकर रिपोर्ट किया कि उनकी नाबालिक बच्ची लापता हैँ। जिसपर मामला कायम कर बहरी पुलिस नें व्यावसायिक दक्षता एवं तकनिकी दक्षता तथा मुखबिर तंत्र का इस्तेमाल कर गुम किशोरी को महज 24 घंटों के भीतर ढूंढ़कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

समस्त कार्यवाही मे निरीक्षक राकेश बैस, सहायक उप निरीक्षक जयनारायण श्रीवास्तव, प्रभात तिवारी, महिला आर0 पिंकी दुबे व चालक आर दिग्विजय सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

2. इसी क्रम मे चुरहट पुलिस नें लगभग 13 दिवस पूर्व लापता हुई किशोरी को ढूंढ़कर परिजनों को सुपुर्द किया है।

 

 

कार्रवाई मे थाना उप निरीक्षक- अतर सिंह, ब्रजेन्द्र सिंह प्रधान आर0 मनमोहन, आर0अमित तिवारी, बृजकिशोर शुक्ला महिला आर0 अंजू वर्मा, आकांक्षा सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

hi
error: Content is protected !!
×