विद्यालयों के संचालन समय के संबंध में आदेश जारी,
बीरबल समाचार सीधी। कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी द्वारा समस्त विद्यालयों का संचालन पूर्ववत शासन द्वारा निर्धारित समय अनुसार करने के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि आदेश दिनांक 06.01.2025 द्वारा तापमान में गिरावट तथा घने कोहरे के कारण समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त/मान्यता प्राप्त/सीबीएसई/आरईएसई/माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध शालाओं का संचालन अग्रिम आदेश तक प्रातः 10ः30 बजे से दोपहर 03 बजे तक निर्धारित किया गया था। उक्त आदेश प्रतिसंहृत करते हुए उक्त समस्त विद्यालयों का संचालन पूर्ववत शासन द्वारा निर्धारित समय अनुसार करने के संबंध में आदेश जारी किया गया है।