शौचालयों में वसूला जा रहा मन मानी शुल्क :जय सिंह,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता जय सिंह चौहान राजू ने आरोप लगाया है कि शहर के शौचालयों में सुविधा के नाम पर मनमानी शुल्क वसूला जा रहा है। जहां शौचालय में बॉथरूम और शौच सुविधा के लिए निर्धारित शुल्क है फिर भी आम लोगों से सुविधा के नाम पर निर्धारित दार से अधिक राशि की वसूली किये जाने से लोग परेशान हैं। कुछ शौचालय में न तो सूची चस्पा है और न ही निर्धारित राशि ली जाती है। जिन सौचालयों में सुविधा के लिए शुल्क सूची चस्पा है, वहां भी मनमानी शुल्क लिए जाने की खबर मिलती रहती है। लोगों के अनुसार किसी से ₹5 रुपए तो किसी से 10 रुपये तक टॉयलेट शुल्क वसूला जाता है जबकि मात्र शौच के लिए निर्धारित शुल्क ₹5 है । अधिक शुल्क वसूली से कई बार लोगों से विवाद की स्थिति भी निर्मित हो रही है बावजूद इसके शौचालयों में मनमानी जारी है।

hi
error: Content is protected !!
×