कांग्रेस जिलाध्यक ज्ञान सिंह ने कांग्रेस भवन में किया ध्वजारोहण,

बीरबल समाचार सीधी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के मुख्य आतिथ्य में जवाहर कांग्रेस भवन सीधी में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने ध्वजारोहण कर ध्वज को सलामी दी राष्ट्रगीत गायन के बाद प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन सेवादल जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह रोशन द्वारा किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने जिले एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम अपने संविधान के विचारों और आदर्शों न्याय स्वतंत्रता समानता और बंधुत्व को सुरक्षित रखें हम अपने संस्थापकों द्वारा बताए गए मूल्यों को बनाए रखें संविधान की रक्षा के लिए हर बलिदान देने के लिए तैयार रहें। यही हमारे पूर्वजों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।समारोह में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा वरिष्ठ नेता विनोद वर्मा पूर्व महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह प्रदेश महामंत्री महिला कुमुदिनी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा आकाश सिंह रिंकू दिनेश पाठक महामंत्री नवीन सिंह प्रवक्ता पंकज सिंह वरिष्ठ नेता सरदार अजीत सिंह अशोक कोरी जय सिंह ओंकार सिंह अखंड प्रताप सिंह बांके अवधिया पार्षद हल्के सोनी अब्दुल मजीद शीला रानी साकेत माधुरी सिंह पुष्पा सिंह गौरी साकेत सुशीला साकेत विवेक सिंह दीपू अरविंद तिवारी सानेंद्र सिंह ऋषभ सिंह रवीना कोल,मनु केवट सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस सेवादल एनएसयूआई के पदाधिकारी सभी सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष पदाधिकारी ब्लॉक मंडलम सेक्टर के अध्यक्ष पदाधिकारी और कांग्रेसजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।