संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस आज कर रही संविधान बचाने की बात — रीती पाठक,

कांग्रेस ने आधा सैकड़ा से अधिक बार किया संविधान की मूल आत्मा को छलनी –देव कुमार,
बीरबल समाचार सीधी । भारतीय जनता पार्टी द्वारा संविधान की 75 वीं वर्षगांठ पर पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सीधी विधायक रीती पाठक ने कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस आज संविधान बढ़ाने की बात कर रही है। कांग्रेस ने संविधान में अपने कुर्सी बचाने एवं अपने चहेतों को लाभ देने के लिए 75 से अधिक संशोधन किया। संविधान की मूल आत्मा को से छेड़छाड़ की ।तुष्टीकरण को बढ़ावा देने के लिए संविधान में संशोधन किया ।अध्यक्षीय उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान को पवित्र ग्रंथ के रूप में देखती और पूजा करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने संविधान में संशोधन कर भारत की एकता और अखंडता के लिए धारा 370 समाप्त कर एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया। भारतीय जनता पार्टी संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जन जागरण के कार्य चला रही है। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि इस जन जागरण के माध्यम से कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन को करें बेनकाब।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अशोक पटेल, मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे ,पार्षद बाबूलाल कुशवाहा ,शिवदान साकेत, पूनम सोनी सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।