प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन,

 

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस संजय गांधी स्मृति शासकीय महाविद्यालय सीधी में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के अन्तर्गत शुक्रवार दिनांक 24.01.2025 को राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया। बालिकाओं के अधिकार प्राचीन एवं वर्तमान परिदृश्य में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डॉ अरूणा सिंह, डॉ विभा कुशवाहा, डॉ दिवाकर सिंह, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ आर बी एस चौहान, डॉ अभिषेक पाण्डेय, डॉ राम नारायण स्वर्णकार एवं छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। समाज के उत्थान में बालिकाओं की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में 21 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रथम स्थान कु अंजली सिंह बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान रजनीश कुमार साहू बीएससी प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान प्रियंका यादव बीएससी प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम डॉ राम नारायण स्वर्णकार नोडल अधिकारी भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ, डॉ राकेश कुमार प्रजापति सहायक नोडल अधिकारी तथा मनोज कुमार प्रजापति लिपिक के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

hi
error: Content is protected !!
×