‘‘भारत पर्व’’ के अवसर पर होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,
बीरबल समाचार सीधी। गणतंत्र दिवस की संध्या पर स्थानीय मानस भवन में सायं 6 बजे से लोकतंत्र के लोक उत्सव ‘‘भारत पर्व’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष सुश्री रमा दुबे भोपाल समूह के द्वारा बघेली लोकगीत तथा श्री लिखीराम घुर्वे अनूपपुर समूह द्वारा गुदुमबाजा लोकनृत्य की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जावेंगी।