रोजगार के लिए थाना स्तर पर शिविरों का किया जाएगा आयोजन,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। पुलिस अधीक्षक डाॅ. रविन्द्र वर्मा ने जानकारी देकर बताया है कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली के द्वारा एसआईएस सिक्योरिटी एण्ड इंटेलीजेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड द्वारा सुरक्षा कार्य के लिये आवेदित उम्मीदवारों को पंजीकृत कर प्रशिक्षणोपरांत स्थानीय रोजगार देने के लिये कमाण्डेंट एस.आई.एस. प्रशिक्षण केन्द्र सिंगरौली द्वारा शिविर आयोजित करना है। उन्होंने समस्त थाना/चैकी प्रभारी को अपने क्षेत्रों मे तिथिवार पंजीयन शिविर लगाये जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 24.01.2025 को थाना अमिलिया में, 27.01.2025 को थाना कुसमी में, 28.01.2025 को चैकी पोड़ी में, 03.02.2025 को थाना मझौली में, 04.02.2025 को चैकी पथरौली में, 05.01.2025 को मड़वास में, 06.02.2025 को चुरहट में, 07.02.2025 को कमर्जी में, 10.02.2025 को थाना रामपुर नैकिन में, 11.02.2025 को चैकी खड्डी में, 12.02.2025 को चैकी बम्हनी में, 13.02.2025 को चैकी मोहनिया में, 16.02.2025 को चैकी टिकरी में, 17.02.2025 को चैकी सेमरिया में, 18.02.2025 को चैकी पिपरांव में, 19.02.2025 को चैकी सिहावल में, 20.02.2025 को थाना जमोड़ी में एवं 22.02.2025 को थाना कोतवाली में 22.02.2025 में आयोजित किया गया है।

hi
error: Content is protected !!
×