संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए है कांग्रेस का जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान:- विद्यावती पटेल,

27 जनवरी को इंदौर में आयोजित जय बापू जय भीम जय संविधान रैली में सीधी से शामिल होंगे हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता:- ज्ञान सिंह,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी के मुख्य आतिथ्य एवं देश और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की विशेष उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आगामी 27 जनवरी, 2025 को डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की जन्मस्थली महूं से जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान रैली का आगाज किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता और संविधान को मानने वाले अनुयायी शामिल होंगे। उक्त कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर कार्यक्रम की प्रभारी पूर्व विधायक श्रीमती विद्यावती पटेल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की विशेष उपस्थिति और महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री श्रीमती नीलम सिंह जिला उपाध्यक्ष आकाश सिंह रिंकू उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा उपाध्यक्ष दिनेश पाठक कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव प्रवक्ताद्वय आकाश राज पाण्डेय पंकज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद तिवारी संकट की उपस्थित में जवाहर कांग्रेस भवन में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की जिला प्रभारी श्रीमती विद्यावती पटेल ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह ने 17 दिसंबर 2024 को संसद में जातीय भेदभाव के खिलाफ अंबेडकर जी के प्रयासों का मजाक उड़ाते हुए बाबा साहब का अपमान किया गया जिससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं सामाजिक, आर्थिक और आर्थिक न्याय पर आधारित संविधान आज खतरे में है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह उनकी प्रतिमा को खंडित किया गया उनके चित्रों को जलाया गया फाड़ा गया। भाजपा देश में वैमनस्यता फैलाना चाहती है, नफरत और घृणा का माहौल पैदा कर देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल निर्मित करना चाहती हैं। भाजपा और आरएसएस ने हमेशा ही संविधान का मजाक उड़ाया।हमारे नेता राहुल गांधी जी ने संविधान रक्षा और सम्मान के लिए जो संकल्प लिया उनके उस संकल्प में कांग्रेस के हर वरिष्ठ नेता देशभर का कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता और संविधान के अनुयायी दृढ़संकल्पित होकर जय बापू-जय भीम जय संविधान अभियान में पूरे उत्साह के साथ शामिल होगा और प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर संविधान और बाबा साहेब का अपमान करने पर सार्वजनिक रूप से मांफी मांगने के लिए उन्हें विवश करेगा।पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि भाजपा जातिगत जनगणना की विरोधी है संविधान के साथ छेड़छाड़ कर आरक्षण को समाप्त करना चाहती है संविधान निर्माता बाबा साहब के दिए सामाजिक आर्थिक राजनीतिक न्याय,विचार की अभिव्यक्ति और मौलिक अधिकारों को भाजपा खत्म करना चाह रही है मोदी मोहन सरकार में आजा आजा वर्ग के साथ कुठाराघात हो रहा है संविधान के साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि 27 जनवरी को जय बापू जय भीम जय संविधान अभियान रैली में सीधी से हजारों कार्यकर्ता इंदौर पहुंचेंगे।

 

 

 

जिला चिकित्सालय के लिए जारी 7 करोड़ की राशि का स्वीकृत पत्र कहां है बताए सीधी विधायक,

 

 

 

सीधी विधायक रीती पाठक और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला के बीच आरोप प्रत्यारोप पर पत्रकारों के पूछे सवाल का जवाब देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा कहती आई है कि भाजपा की सरकार में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है भ्रष्टाचार पूरे प्रदेश में इस कदर फैला हुआ है कि अब सत्ताधारी भाजपा पार्टी के मंत्री और विधायक ही आपस में आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यह लड़ाई जिले के विकास के लिए नहीं है बल्कि उस भ्रष्टाचारी रूपी वृक्ष से पैदा हुए फल की लड़ाई है। जिसे भ्रष्टाचार रूपी पेड़ से फल नहीं मिला अब वह आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मांग पत्र कोई भी किसी को भी दे सकता है लेकिन मांग पत्र के जवाब में कितनी राशि जिले के लिए आवंटित हुई उसका स्वीकृति पत्र कहां है उसका तकनीकी स्वीकृत पत्र कहां है यह सिर्फ सोशल मीडिया पर फोटो और मांग पत्र दिखाने की नौटंकी कर जिले की जनता को बरगलाने के लिए हो हल्ला हो रहा है वास्तविक धरातल पर कुछ नहीं है जिले की जनता बहुत समझदार है वह सब समझती है आने वाले समय पर इसका जवाब भी देगी।

hi
error: Content is protected !!
×