अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा का द्वितीय चरण आंदोलन 24 को,
बीरबल समाचार सीधी। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा गौतम एवं मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती शांति बंसल द्वारा बताया गया कि प्रांतीय निकाय द्वारा निर्धारित चार चरणों के आंदोलन में द्वितीय चरण के आंदोलन दिनांक 24 जनवरी को श्रीमती रीति पाठक विधायक सीधी के आवास में शाल श्रीफल एवं फूलमाला पुष्प कुछ से अखिलेश कुमार द्विवेदी द्वारा सम्मानित करते हुए 51 सूत्री मांग पत्र का ज्ञापन सौंपा जाएगा। विधायक द्वारा उपरोक्त कार्यक्रम के लिए सहमति व्यक्त की है, द्वितीय चरण के आंदोलन के लिए कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमलाल मिश्रा शास्त्री, इंद्रसेन त्रिपाठी, रामकृष्ण तिवारी, प्रदीप सिंह शरदा, संतोष पांडे, प्रदीप मिश्रा, विनीत पांडे कार्यकारी अध्यक्ष, अरुण प्रताप सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, सचिव अजय सिंह मंटू, रामकुमार पनिका, न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष उमेश मिश्रा, कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष विनय मिश्रा, शिक्षक संघ के संभागीय अध्यक्ष गौतम मनी अग्निहोत्री, शिक्षक कांग्रेस के अध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा सरस, संरक्षक राकेश जयसवाल, आर एस गौतम, नंदकुमार मिश्रा, प्रांत अध्यक्ष चंदेश्वरी तिवारी, पेंशन संगठन के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती किरण शुक्ला, श्रीमती सुधा शुक्ला, लिपिक संघ सचिव महिला प्रकोष्ठ श्रीमती उमा शुक्ला, सुरेखा वर्मा, श्रीमती सुरभि त्रिवेदी, तहसीलदार संघ के अध्यक्ष श्रीमती जानवी शुक्ला, राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मंगला प्रसाद द्विवेदी, संगठन सचिव अखिलेश्वर पांडे, वित्त अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्रीमती ममता रानी राय, त्रिवेणी कॉल, लिपिक संघ के संगठन सचिव लाल बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष चंद्र प्रताप तिवारी पवन सिंह, ब्लॉक सिहावल के अध्यक्ष अखिलेश गौतम, ब्लाक मझौली के अध्यक्ष विष्णु धर द्विवेदी ब्लाक रामपुर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, ब्लॉक सीधी के अध्यक्ष आशुतोष शुक्ला, तहसील कुसमी के अध्यक्ष महीपत प्रजापति, प्राचार्य मंच के अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, शंभू नाथ त्रिपाठी, डिप्लोमा इंजीनियर के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी, लिपिक संघ के कोषाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा, रोजगार सहायक संघ के अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, लघु वेतन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रवण मिश्रा, आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष श्रीमती रानी द्विवेदी, सुपरवाइजर संघ के अध्यक्ष शिवानंद शुक्ला, पटवारी संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह, शिक्षक संघ के सचिव सतीश पांडे के द्वारा सभी 53 सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी सदस्यों को अधिक से अधिक तादाद में सीधी विधायक के बंगले में अपनी शक्ति प्रदर्शन करते हुए उपस्थिति दर्ज करने की अपील की गई।