संविधान का गला घोंटने वाली कांग्रेस, कर रही संविधान बचाने की बात, रहे सावधान — लोकेंद्र पाराशर,
संविधान गौरव दिवस के होंगे अनेक कार्यक्रम — देव कुमार,
भाजपा की कामकाजी बैठक संपन्न,
बीरबल समाचार सीधी। संविधान के मूल हिस्से में 93 संशोधन करने वाली कांग्रेस, बाबा साहब को अपमानित करने का कलंक करने वाली कांग्रेस, आज भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और संविधान बचाने की बात कर रही है। ऐसी कांग्रेस से हम सभी को सावधान रहने की आवश्यकता है, जो कांग्रेस जीते जी बाबा साहब अंबेडकर का कभी सम्मान नहीं की। उक्त आशय के विचार भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं संगठन पर्व के जिला चुनाव अधिकारी लोकेंद्र पाराशर ने पार्टी कार्यालय में आयोजित संविधान गौरव दिवस और मन की बात कार्यक्रम की योजना रचना बैठक संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में कहीं। प्रदेश मंत्री एवं चुनाव अधिकारी श्री पाराशर ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहब के जीते जी कभी उन्हें सम्मान नहीं दिया। उन्हें दो बार चुनाव हराने की साजिश करते हुए बाबा साहब को संसद में पहुंचने से रोका। केवल इतना ही नहीं उनके मान बिंदुओं जन्म स्थली, शिक्षा दीक्षा एवं अन्य स्थानों को कभी महत्व नहीं दिया। जबकि भारतीय जनता पार्टी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने बाबा साहब के मान बिंदुओं को पंच तीर्थ के रूप में विकसित कर संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को भारत रत्न देने का कार्य किया। कांग्रेस पर तीक्ष्ण पहाड़ करते हुए प्रदेश मंत्री श्री पाराशर ने कहा कि हम सभी को बाबा साहब के बारे में समाज को तोड़ने वाले तथ्य सीखने और बताए जाते हैं जबकि एक ब्राह्मण परिवार ने बाबा साहब को पढ़ाया, लिखया और जीवन के पाठ के हुनर सिखाए बाद में एक क्षत्रिय राजघराने ने उच्च शिक्षा के लिए बाबा साहब को विदेश भेजा। किंतु भारत और समाज को तोड़ने वाली ताकते जातिवाद का जहर घोलकर पहले देश को बांटा, अब समाज को भी बांटने की तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश मंत्री श्री पाराशर ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन सहित देश विरोधी ताकतों से जनता जनार्दन को सजग रहने की बात कही। निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण, शीघ्र घोषित होंगे जिला अध्यक्ष भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिले के जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेंद्र पाराशर ने अंत में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शानदार और निर्विघ्न निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हुई। इसके लिए सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। अति शीघ्र जिला अध्यक्ष निर्वाचन परिणाम की घोषणा होगी।
मन की बात कार्यक्रम देश के स्वाभिमान का प्रगतिकरण,
प्रदेश मंत्री लोकेंद्र पाराशर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय प्रसारण मन की बात होता है। मन की बात कार्यक्रम से देश के स्वाभिमान एवं देश की प्रतिभाओं के प्रगतिकरण का अवसर प्राप्त होता है। मन की बात गैर राजनीतिक कार्यक्रम होने के साथ ही रोचक ज्ञानवर्धक एवं भारत माता के प्रति स्वाभिमान जगाने वाला होता है। इसलिए हम सभी को समूह के रूप में एकत्रित होकर इस कार्यक्रम को केवल कर्मकांड न मानकर, ज्ञानवर्धन के लिए आयोजित करें। संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम की योजना बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि आगामी दिनों में संपन्न होने वाले सभी कार्यक्रम शानदार और ऐतिहासिक हो, इसकी योजना रचना बन रही है। कार्यक्रम प्रभावित हो इसके लिए सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष कमर कसे।
नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का हुआ सम्मान,
मध्यप्रदेश के भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेंद्र पाराशर ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का अंग वस्त्र पहनाकर, उज्जवल भविष्य की कामना की एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम का स्वागत भाषण पूर्व जिला अध्यक्ष एवं जिला सह निर्वाचन अधिकारी बृज बिहारी लाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री विनोद साकेत और आभार प्रदर्शन जिला सह निर्वाचन अधिकारी मोतीलाल पटेल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, सरस्वती बहेलिया, प्रमोद द्विवेदी, अनिल पांडे, अमलेश्वर चतुर्वेदी, सुरेश सिंह चौहान, संदीप शर्मा, जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा, अशोक पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ यू के श्रीवास्तव, विनय सिंह चौहान, जिला मंत्री अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, कोषाध्यक्ष अनीता चौरसिया, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, डॉ मनीला सिंह चौहान, राकेश सिंह रिंकू, भानु प्रताप पाण्डेय, मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, राकेश मौर्या, चंद्रपाल सिंह उइके, लोरिक प्रसाद यादव, प्रदीप शुक्ल, सोशल मीडिया जिला संयोजक जितेंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष पंकज पांडे, सूबेदार यादव, आशीष तिवारी, राजेश द्विवेदी, योगेंद्र सिंह, श्रीमती अनीता सिंह, राम सजीवन कचेर, के के मिश्रा, अखंड प्रताप सिंह, पुष्पेंद्र पांडे, नीरज मिश्रा, रजनीश शुक्ला, प्रमोद सिंह, हीरा सिंह गौड़, बुद्ध सेन साहू, शिव दान साकेत, राम राज गुप्ता, के के गुप्ता, नवीन सिंह, संत कुमार वैश्य, राममिलन वर्मा, कृष्ण लाल पयासी, ईश्वर दिन सिंह, अर्जुन उपाध्याय, पुनीत पाण्डेय, इंद्र बहादुर सिंह चौहान, राजीव लोचन तिवारी, महेंद्र शुक्ला, रामकृष्ण पटेल, कमलेश्वर गौतम सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि और वरिष्ठ पार्टी का पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।