सडक़ दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल,

 

 

 

 

 

 

सीधी। जिले के सिहावल क्षेत्र अंतर्गत कैमोर पहाड़ में सडक़ दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को एंबूलेंश के माध्यम से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। जानकारी के अनुसार रमेश कोल पिता मोतीलाल 28 वर्ष निवासी बगैहा थाना शाहपुर, खटकरी की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह घटना बाइक में सवार तीन लोग थे जहां कि डिवाइडर से टकराकर मुंह में चोंट लग जाने से घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में घायलों का नाम अमरजीत कोल, बृजेश कोल एवं विनोद कोल बताया जा रहा है। एक्सीडेंट से घायल हुए हैं जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

hi
error: Content is protected !!
×