अभी तीन तक इसी तरह बना रहेगा मौसम, बढ़ सकती हैं ठंड,
मौसम विभाग ने किया अलर्ट, जारी की एडवाइजरी,
दिन भर घने कोहरे की चादर से ढका रहा जिला,
बीरबल समाचार सीधी। जिले में ठंड ने दस्तक देते हुए अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले तीन दिनों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है। रविवार सुबह तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस सीजन का सबसे कम दर्ज किया गया।मौसम में शीतलहर और घने कोहरे का डबल अटैक जारी है।अगले 2 से 3 दिनों तक कोहरे का असर बना रहेगा, हालांकि 6-7 जनवरी के बाद मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि देखने को मिलेगी।अभी दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। हालांकि कुछ दिन उतार-चढ़ाव के बाद कड़ाके की ठंड का असर फिर से बढ़ेगा। बताया जा रहा है कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान एवं उसके आसपास बना हुआ है। उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी होने लगा है।इसके चलते दिन रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। फिलहाल 6-7 जनवरी तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के साथ ही एक बार फिर रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।
कोहरे की चादर ने रोकी रफ्तार,
रविवार सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, जिसकी विजिबिलिटी मात्र 200-300 मीटर रह गई। सड़कों पर वाहन न के बराबर नजर आ रहे हैं, और लोग ठंड और कोहरे की मार झेल रहे हैं। वाहनों की रफ्तार थमने से आम दिनों की व्यस्त सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।बता दें कि बीते चार दिनों में तापमान में गिरावट कुछ इस तरह रहा। गुरुवार को सीधी जिले का तापमान 14°C रहा जबकि शुक्रवार को दो डिग्री चढ़कर 16°C पहुंच गया था लेकिन शनिवार को फिर तापमान 14°C में रहा जबकि रविवार को अचानक तीन डिग्री सेल्सियस तापमान गिर कर 9°C में पहुंच गया है। पिछले 72 घंटों में तापमान में 7 डिग्री की कमी दर्ज की गई, जिससे ठंड का मौसम और ज्यादा सर्द बन गया है।
मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी
मौसम विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। हालांकि, सोमवार से दोपहर में धूप निकलने की उम्मीद जताई जा रही है, जो कुछ राहत ला सकती है। सीधी जिले में ठंड का यह बढ़ता कहर न केवल जनजीवन को बाधित कर रहा है, बल्कि लोगों को सावधानी बरतने पर भी मजबूर कर रहा है।