आदिवासी बेटी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान — सांसद डॉ.राजेश मिश्रा,
बीरबल समाचार सीधी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा आदिवासी महिला भाजपा सांसद श्रीमती एस.फांनोन कोन्याक सहित अन्य दो सांसदों के साथ किए गए शर्मनाक व्यवहार और गैरमर्यादापूर्ण आचरण के विरुद्ध संसद भवन परिसर में लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने अन्य सांसद साथियों के साथ आदिवासी बेटी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान के उद्घोष के साथ विरोध प्रदर्शन करके आक्रोश प्रकट किया।विरोध प्रदर्शन करने के पश्चात लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने भारतीय संविधान और भारतीयता की कई बार हत्या करते हुए उसके साथ खिलवाड़ किया है। संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस पार्टी हाथों में संविधान लहरा कर संविधान की गरिमा गिरा रही है।
संविधान हमारे लिए धर्म ग्रंथ की तरह,
सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि संविधान हमारे लिए धर्म ग्रंथ के रूप में पूजनीय है। भारतीय जनता पार्टी संविधान की पूजा करती है। कांग्रेस पार्टी संविधान को अपनी निजी जागीर समझते हुए, खुद के रक्षा और स्वार्थ के लिए संविधान में कई संशोधन किया। कांग्रेस के नेताओं, राहुल गांधी व अन्य का कृत्य दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मसार करने वाला है। सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही दलित, शोषित और वंचितों का अपमान किया है। उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए कोई कदम नहीं उठाई। जिसका सबक जनता ने कांग्रेस को हासिऐ पर लाकर खड़ा करके, सिखाया है। इस दौरान सांसद डॉ मिश्रा ने कांग्रेस के अत्याचारों की लम्बी लिस्ट को गिनाए और कांग्रेस से जनता को सतर्क रहने की बात कही।