राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता कन्या महाविद्यालय सीधी में 23 एवं 24 दिसम्बर को,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। म.प्र. शासन उच्च शिक्षा विभाग के तत्वाधान में राज्य स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय कन्या महाविद्यालय सीधी में दिनांक 23 एवं 24 दिसम्बर 2024 को आयोजित है। प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सीधी रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 23.12.2024 को सुबह 10.30 बजे किया जायेगा। प्रतियोगिता का समापन सांसद सीधी डाॅ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 24.12.2024 को सायं 4 बजे से किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश नामदेव द्वारा की जावेगी।

hi
error: Content is protected !!
×