धान विक्रय की समस्याओं का निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित,

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। जिला आपूर्ति अधिकारी नागेंद्र सिंह ने जिले के समस्त किसान भाईयों को सूचित किया है कि म.प्र. शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय के पत्र दिनांक 08.11.2024 के अनुसार जिले में धान उपार्जन का कार्य 40 उपार्जन केन्द्रों में किया जा रहा हैै। उपार्जन का कार्य 02.12.2024 से 20.01.2025 के मध्य किया जाना है। जिले के समस्त किसान जिन्होंने अपने धान की बिक्री अभी तक नहीं की है। निर्धारित नजदीकी खरीदी केन्द्र में अपना स्लाॅट बुक कर अपने धान की बिक्री कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट कार्यालय सीधी में कमरा नम्बर 81 में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। संदीप कुमार तिवारी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को नोडल अधिकारी एवं मनोज कुमार वर्मा आपरेटर नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाईल नम्बर 7000663880 एवं 8871580928 में जिले के समस्त किसान अपनी धान विक्रय की समस्याओं का निराकरण प्रातः 10 बजे से शाम 06 बजे तक करा सकते हैं।

hi
error: Content is protected !!
×