जिला संगठन प्रभारी श्री पाण्डेय को पितृ शोक, भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि ,

 

 

 

 

 

 

बीरबल समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं सीधी जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय के पिता स्वर्गीय श्री केशव प्रसाद पाण्डेय के निधन पर भाजपाइयों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके स्वजनों को इस वज्रघात को सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करें। शोक श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट के पूर्व विधायक शरदेन्दु तिवारी, लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक सहित पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल हैं।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि स्वर्गीय श्री पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, रीवा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं संगठन मंत्री का सफलतापूर्वक दायित्व का निर्वहन करते हुए पार्टी के विभिन्न पदों में पदों पर कार्य किए हैं। उनके निधन से पूरे विंध्य प्रदेश में शोक की लहर है। स्वर्गीय श्री पाण्डेय अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं।17 दिसंबर को उनका पार्थिव शरीर अपराह्न 3 बजे से पार्टी कार्यालय अटल कुंज रीवा में कार्यकर्ताओं के दर्शनार्थ उपलब्ध रहेगा। तदोपरान्त शाम 5 बजे गृह ग्राम पहड़िया हेतु प्रस्थान होगा।अंतिम संस्कार कल वाराणसी में किया जायेगा।

hi
error: Content is protected !!
×